पत्नी से विवाद के बाद सनकी दामाद ने ससुर के घर में लगाई आग, गैस सिलेंडर फटा, आसपास के मकान हुए क्षतिग्रस्त

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक सनकी दामाद ने अपने ससुर के घर में आग लगा दी। इस आगजनी में घर में रखे गैस सिलेंडर फट गया। ये पूरा मामला शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के पंचवटी फेस-2 का है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर पत्नी थाने गई हुई थी। ये बात युवक को नागवार गुजरा और अपने ससुर के घर में आग लगा दी। आगजनी में घर में रखे गैस का सिलेंडर फट गया और जोर से धमाका हो गया। ये धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकानों में लगे कांच भी टूट गए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Leave a review