न्यूज़

पहले पति को मारी गोली, फिर बच्चों के सामने बारी-बारी किया माँ का रेप….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

यूक्रेन की रहने वाली एक महिला के साथ कई बार बलात्कार दिया गया. इस दौरान उसके पति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. घटना के समय बच्चे महिला के सामने ही थे. यूक्रेन की सांसद मारिया मेजेंटसेवा ने मीडिया के साथ इंटरव्यू में ये दावा किया है. इस पर खबरों का कहना है कि इससे पहले भी यूक्रेन में कुछ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं. यूक्रेन की नेता मारिया मेजेंटसेवा ने बताया- “कीव की रहने वाली इस महिला के साथ बच्‍चे के सामने रेप किया गया.”

उन्‍होंने बोला है कि इस केसमें हम शांत नहीं रहने वाले. आखिर उस बच्‍चे के मन का क्‍या हुआ होगा, जिसके सामने ही उसकी मां के साथ इस तरह का घिनौना काम किया गया हो. यूक्रेन की प्रोसेक्‍यूटर जनरल इरिना वेनेदिक्‍तोवा ने भी इस बारे में कार्रवाई की बात कही है. उनका कहना है जो रूसी सैनिक घर के अंदर घुसे थे, उन्होंने शराब पी रखी थी. पहले उन्‍होंने महिला के पति का कत्ल किया, फिर बार-बार महिला के साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि ये सैनिक यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने रेप करने के बाद उस मासूम बच्‍चे को भी धमकी दी.

यूक्रेन की प्रोसेक्‍यूटर जनरल इरिना वेनेदिक्‍तोवा का कहना है कि दो सैनिकों ने इससे पहले पूर्वी कीव के ब्रोवरी में महिलाओं पर अटैक किया. इनमें एक सैनिक की पहचान भी हुई थी और उस पर आरोप भी लगाए गए है. रिपोर्ट्स का कहना है कि, एक महिला जो पिछले सप्‍ताह यूक्रेन के इरपिन नाम के शहर से भागकर यहाँ आई थी, उसने आरोप लगाया था कि रूस के सैनिक महिलाओं के साथ रेप कर रहे है और उन पर गोलियां बरसाने लगे. अनातासिया तरान नाम की ये 30 वर्ष की महिला, इरपिन में रूसी अटैक से पहले वेट्रेस के तौर पर काम कर रही थीं. उन्‍होंने कहा कि इरपिन इस समय नर्क बन चुका है.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button