छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नए साल की पार्टी में सिर्फ इतने लोग हो सकेंगे शामिल, Omicron Variant को लेकर अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अंबिकापुर:  देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अलग-अलग राज्यों के इस वेरिएंट के अब तक 300 से अधिक मामले सामने आए है। हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। इसी कड़ी में सरगुजा जिला प्रशासन ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अब धार्मिक, सामाजिक, नए वर्ष में सिर्फ 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकेंगे। साथ ही प्रशासन कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में कलेक्टर संजीव झा ने निर्देश जारी किया है।

बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने भी शुक्रवार को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण के लिए धार्मिक और सामाजिक त्यौहार और नए साल में आयोजित होने वाले कार्य़क्रम स्थलों पर क्षमता के 50 फीसदी तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button