स्मृति- त्रिलोक श्रीवास के संयुक्त प्रयासों से बेलतरा में अनेक विकास कार्य स्वीकृत…

बिलासपुर। कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास, एवं जिला पंचायत सदस्य/ जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास के प्रयासों से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लाखों के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें ग्राम पंचायत सेलर के वार्ड क्रमांक 7 में नाली निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत सेलर के वार्ड नंबर 13 में नाली निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत कोरबी में मुक्तिधाम सैड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत जलसों में मुक्तिधाम सैड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत चौराहा देवरी के शिकारी पारा में मुक्तिधाम सैड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत बेलतरा के आश्रित ग्राम बरभाठा में मुक्तिधाम सैड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत बांका में मुक्तिधाम सैड निर्माण कार्य ,आदि प्रमुख कार्य है, विदित हो कि श्री त्रिलोक श्रीवास वर्षों से एवं श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास जबसे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक से निर्वाचित हुई है तब से बेलतरा क्षेत्र में लाखों-करोड़ों के जन उपयोगी एवं विकास कार्य स्वीकृत करवा कर उसे पूर्ण करवा रहे हैं, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए श्रीमती स्मृति त्रिलोक एवं त्रिलोक श्रीवास के कार्यों की क्षेत्रवासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा किया है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button