पीएम मोदी ने दी हिन्दू नववर्ष, नवरात्री और बैसाखी की बधाई, जलियांवाला के शहीदों को किया नमन
नई दिल्ली: आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से ही जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर शहीदों को नमन भी किया. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड में जान गंवाने वालों को नमन. उनका बलिदान हर भारतीय को ताकत देता है. बता दें कि 13 अप्रैल, 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग में अंग्रेज़ी हुकूमत ने वहां पर सैकड़ों भारतवासियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थीं.
पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नवरात्र और हिन्दू नववर्ष की बधाई दी है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि शक्ति उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. जगत जननी मां जगदम्बा से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सौहार्द से परिपूर्ण करें.



