छत्तीसगढ़

पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय लवन में संविधान दिवस मैं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लिया संविधान के सम्मान का संकल्प

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
26 नवंबर 2026 को भव्यता के साथ जवाहर नवोदय  विद्यालय लवन में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान सभा के महान सदस्यों ने पं0 जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर  माल्यार्पण  एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद कक्षा 11वीं की छात्रा प्राची पांडेय ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया एवं समस्त छात्र-छात्राओं शिक्षक- शिक्षिकाओं तथा प्राचार्य ने उसे दोहराया । तत्पश्चात विद्यालय के इतिहास शिक्षक सत्येंद्र कुमार पांडेय ने संविधान सभा के गठन एवं उनके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने बताया कि किस तरह कैबिनेट मिशन के प्रस्ताव के आधार पर संविधान सभा का गठन हुआ। 389 सदस्यों की इस संविधान सभा ने किस तरह से संविधान निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की तथा पाकिस्तान के विभाजन के पश्चात किस तरह से संविधान सभा के सदस्यों की संख्या में  परिवर्तित होकर 299 हो गई, उन्होंने यह भी बताया की संविधान सभा द्वारा 22  समितियां बनाई गई जिसमें  संघ शक्ति समिति, संघ संविधान समिति, प्रारूप समिति इत्यादि ने बहुत ही गंभीरता ईमानदारी और मैराथन प्रयास से 26 नवंबर 1949 को हमारे संविधान को तैयार किया उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति ने एक कुशल शिल्पी की तरह हमारे इस संविधान को स्वरूप प्रदान किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान दिलीप कुमार ठाकुर जी ने छात्रों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी और उन ऐतिहासिक प्रावधानों के बारे में बताया जो हमारे संविधान के आधार थे, उन्होंने अधिनियम 1935 के बारे में भी छात्रों को बताया। ग्रंथपाल श्री राजेंद्र सिका ने संविधान की वर्तमान प्रासंगिकता के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया। दोपहर के कार्यक्रम का आयोजन हिंदी की व्याख्याता श्रीमान प्रमोद कुमार के नेतृत्व में हमारा संविधान विश्व का महानतम संविधान पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी ली।
 सायं कालीन कार्यक्रम के तहत संविधान पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन इतिहास के प्रवक्ता श्री सत्येंद्र कुमार पांडेय एवं उनकी टीम श्री योगेंद्र साहू,श्री हेमराज गुजरे के नेतृत्व में किया गया । जिसमें सभी सदनो के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रथम स्थान के साथ  निलगिरी सदन एवं द्वितीय स्थान के साथ अरावली सदन प्रतियोगिता के विजेता रहे । संविधान दिवस के इस आयोजन में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य जिसमें श्रीमती मंदोदरी सेठ,  श्रीमती दुर्गेश चंद्रा, गोवर्धन प्रसाद साहू,  हर प्रसाद पटेल, प्रशांत गायकवाड, राजेंद्र सिका, प्रदीप कुमार, ज्ञान प्रकाश कुशवाहा, मोहम्मद मुस्लिम खान ,विष्णु कुमार, योगेंद्र साहू ,हेमराज गुजरे, प्रगति सिंहा मानसी बिष्ट, शैलेंद्र कुमार तथा अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
फागुलाल

फागुलाल

REPORTER
Back to top button