पक्षकारो को न्याय दिलाने घर तक न्यायालय खुद पहुँचा पीड़ित के द्वार


पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-15.5.22
पक्षकारो को न्याय दिलाने घर तक न्यायालय खुद पहुँचा पीड़ित के द्वार
पखांजुर-
पखांजूर के न्यायालय मे दो काउंटर प्रकरण शासन विरुद्ध दीपांकर साहा एवं अन्य, शासन विरुद्ध दीपांकर राय दोनो के विरुद्ध धारा 293,323,506 भाग 2 का अपराध पंजिबद्ध हुआ था। प्रकरण 2019 से लंबित था। दोनो के मध्य आपसी वैनामस्यता बरकरार थी, जिसे दृष्टिगत रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशनुसार व्यवहार न्यायालय पखान्जुर् के न्यायाधीश रवि कुमार कश्यप के द्वारा पक्षकार महिला एवं संतान की देखभाल करने के कारण न्यायालय ना आ पाने से उक्त परिस्थिति को ध्यान मे रखते हुए महिला पक्षकार एवं उसके पति था उनके अधिवक्ता महादेव बछाड की उपस्थिति मे पक्षकार को उनके घर पखांजुर के (पी वी )-28 जाकर समझाइस दी गयी और दूसरे पक्षकार दीपांकर राय से वीडियो कालिंग के माध्यम से समझाइस दी गयी। उनके द्वारा स्वेक्षा पूर्वक राजीनामा करने के लिए सहमति दी गयी। इस तरह प्रकरण नेशनल लोक अदालत मे निराकृत किया गया।


