कान्हा संग विधवाओं ने खेली जमकर होली, बेरंग जिंदगी में भरे भक्ति के रंग
मथुरा:
वही होली के गीतों की धुन पर नाचती माताओं को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो उन्होंने अपनी अतीत की जिंदगी के काले कल को पीछे छोड़ दिया है। होली में कई क्विंटल तमाम तरह के फूलों के साथ-साथ सैंकड़ों किलो रंग बिरंगे गुलाल का इस्तेमाल हुआ। वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक राधा गोपीनाथ मंदिर प्रांगण इस पुष्पों एवं गुलाल की होली महोत्सव का गवाह बना।
वही राधा गोपीनाथ मंदिर के सेवायत राजा गोस्वामी ने बताया कि इस दिव्य समारोह का उनका मंदिर साक्षी बना है। सुलभ मूवमेंट के मेंटर बिंदेश्वर पाठक ने एक बयान में बताया, होली में विधवा माताओं की हिस्सेदारी रूढ़िवादी परंपरा से एक विराम का प्रतीक है जो एक विधवा को रंगीन साड़ी पहनने से इंकार कर रही थीं। यह खास उत्सव ब्रज में होली के उत्सव में एक नया रंग जोड़ रहा है जो भारतीय एवं विदेशी दोनों पर्यटकों के बीच मशहूर है। अमेरिका मौजूद सेलिब्रिटी मास्टर शेफ विकास खन्ना एवं उनके सहियोगियों ने भी होली कार्यक्रम का समर्थन किया।




