छत्तीसगढ़न्यूज़

पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य जी के रायगढ़ प्रवास की प्रथम बैठक सम्पन्न


रायगढ़। पूज्यपाद गुरुदेव भगवान श्री पुरी शंकराचार्य जी का 14-15 जून को रायगढ़ में पदार्पण होगा, इस हेतु व्यवस्था की दृष्टि से उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति एवं जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ प्रकाश मिश्रा, जिला पीठ परिषद के संयोजक एवं जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन ट्रस्ट दिनेश षड़ंगी, उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के सचिव देवेश षड़ंगी, श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह, विनायक षड़ंगी, श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के कोष प्रमुख नारायण प्रसाद मिश्रा, आकाश मिश्रा, रमेश पाढ़ी, अरुण गुरु, कृष्णा मिश्रा, प्रकाश पंडा, उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के उपाध्यक्ष बंशीधर गुरु, विनोद षड़ंगी, शैलेश गुरु, आलोक मिश्रा हुए। बैठक में मुख्यतः स्थान चयन हेतु चर्चा की गई एवं व्यवस्था हेतु अगली बैठक 26 जून को श्री जगन्नाथ मंदिर राजा पारा में आहूत की गयी जोकी गोवर्धन मठ पूरी, पीठ परिसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द्र झा जी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में सर्व समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि आमंत्रित हैं। आकाश मिश्रा ने विज्ञप्ति जारी किया है

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button