छत्तीसगढ़न्यूज़

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया गया सद्भावना दिवस…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अधिकारी कर्मचारियों ने ली सद्भावना से काम करने की शपथ

शासकीय अवकाश के कारण दो दिन पहले ही ली शपथ

कोरबा छत्तीसगढ़ – पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया जाता है। 19 और 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण आज 18 अगस्त को ज़िला अधिकारियों और कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस की शपथ ली। आज शाम साढ़े चार बजे कलेक्टोरेट प्रांगण में इकट्ठे हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने के लिए शपथ ली। अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने सभी को शपथ दिलाई और स्व. श्री राजीव गांधी के आदर्शों और विकासपरक सोच से अवगत कराया। अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश की सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की शपथ ली। सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा की।

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button