पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी जिले के पूर्व अध्यक्ष,प्रदेश भाजपा में कार्यसमिति सदस्य कापू निवासी राजेश शर्मा के आकस्मिक मृत्यु की खबर पाकर पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।आज शाम को जैसे ही उनकी देहावसान की खबर आई सारे कार्यकर्ताओं में दुख व्याप्त हो गया।वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ ही साथ सामाजिक व्यक्ति भी रहे ,मृदुभाषी राजेश शर्मा की कार्यप्रणाली से कार्यकर्ता स्वयं ही उनकी ओर आकर्षित हो जाया करते थे।भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इस दुखद बेला में शोक व्यक्त करते हुए उनसे जुड़े हुए सुखद पलों को याद करते हुए इस छती को व्यक्तिगत छती मानते हुए परमपिता परमेश्वर से कामना की है की राजेश शर्मा के पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें,इस दुखद बेला को सहने की शक्ति परिवार जनों को ईश्वर प्रदान करे।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button