कलेक्टर ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की समीक्षा बैठक ली, 10 एकड़ भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए…..
डोड़काचौरा के नगरवन को आक्सीजोन के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है
जशपुरनगर 14 अगस्त 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने विगत दिवस अपने कार्यालय कक्ष में वन विभाग एवं राजस्व विभाग की बैठक लेकर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में लगभग 10 एकड़ भूमि का चिन्हांकन करने का निर्देश दिए है ताकि उस भूमि पर पौधे लगाकर फसल प्रदर्शन किया जा सके ताकि अन्य किसाना भी उस फसल प्रदर्शन का अवलोकन करके अपने खेतों में फसल लगा सके। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को धान की फसल के साथ अन्य फसलों के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना है। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री श्रीकृष्ण जाधव, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, एसडीएम जशपुर सुश्री ज्योति बबली कुजूर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि डोड़काचौरा के नगरवन को आक्सीजोन के रूप् में विकसित किए जाने की तैयारी की जा रही है। स्वसहायतासमूह की महिलाओं गौठान में फूल झाडू बनाने चिरौजी प्रोसेसिंग यूनिट देकर उत्पाद तैयार करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली है, यदि वे धान फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं, तो उन्हें आगामी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाएगा, तो एक वर्ष बाद सफल वृक्षारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे भविष्य में पंचायतों की आय में वृद्धि हो सकेगी। इसके अलावा संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक आधार पर राजस्व भूमि पर वृक्षारोपण किया जाता है, तो पंचायत की तरह ही संबंधित समिति को एक वर्ष बाद 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वृक्षों को काटने व विक्रय का अधिकार संबंधित समिति का होगा।















































