दुल्हनों की लगती है बोली, वर्जिन होना जरुरी, माता-पिता सबसे अधिक कीमत लगाने वाले को सौंप देते हैं बेटी

बुल्गारिया। दुनिया में अजब-गजब रीती रिवाज प्रचलित हैं। दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां मैरिज के लिए युवतियों की मंडी सजती है। माता-पिता खुद अपनी बेटियों को मंडी में लाते हैं और उसकी बोली लगाते हैं। दुल्हनों की यह अजीबो-गरीब मंडी बुल्गारिया की स्तारा जागोर में वर्ष में चार बार लगाई जाती है। दुल्हन की इस मंडी में कुंआरी लड़कियों को उनके माता-पिता लेकर आते हैं, यहां बोली लगाने वाले उनकी बेटी की बोली लगाते हैं। ज्यादा बोली लगाने वाले के साथ माता-पिता अपनी बेटी का संबंध तय कर देते हैं।

[img-slider id="274450"]

लड़कियां नहीं ले पाती उच्च शिक्षा

यहां लड़के अपनी पसंद की लड़की को दुल्हन बना सकते हैं, हालांकि इसके बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। ये अनोखी परंपरा बुल्गारिया के रोमा समुदाय में वर्षों से चली आ रही है। यहां लड़कियां कॉलेज की पढ़ाई ही नहीं कर पाती हैं।

वर्जिन होना जरुरी

लड़की में यहां सबसे पहले कुआंरापन देखा जाता है। वहीं उसे घर के सभी काम आने चाहिए। यही वजह है कि दुल्हन मंडी में लाई जाने वाली ज्यादातर लड़कियां नाबालिग होती हैं। रोमा समुदाय की लड़कियां इस परंपरा से आपत्ति नहीं करती, वह खुशी-खुशी इसका हिस्सा बनने को तैयार हो जाती है।

खूबसूरत लड़कियों की ऊंची बोली
लड़कियों का खूबसूरत होना भी जरुरी होता है। यही वजह है कि दुल्हन मंडी में आने के लिए कई दिनों पहले ही तैयारी शुरू कर देती हैं। बाजार में उनका खूबसूरत दिखना काफी जरूरी है, इसके लिए वह मेकअप भी करती हैं। लड़के को दुल्हन मंडी से कोई लड़की पसंद आने पर उसके माता-पिता को भी शादी के लिए राजी होना पड़ता है। इसके बाद लड़के और लड़की के परिवार वालों में आपसी सहमति के बाद रिश्ता तय कर दिया जाता है। यहां खूबसूरत लड़कियों की ऊंची बोली लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button