न्यूज़

प्रतापपुर पुलिस आरोपी को किया तत्काल गिरफ्तार

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–7.4.22

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

प्रतापपुर थाना अंतर्गत पीवी 124 के युवक पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया–

पखांजुर।
घटना में प्रयुक्त टगिया को भी किया गया जप्त।
कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में प्रतापपुर थाना प्रभारी परतापुर राजेश राठौर के द्वारा आज दिनांक को हुए हत्या के प्रकरण में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,
मामले का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है कि प्रार्थीया अंजलि सरकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दिनांक को उसके बेटे दीनबंधु को ग्राम पीवी 124 निवासी मिथुन चड्ढा के द्वारा हत्या करने के नियत से कुल्हाड़ी से सर में मारकर घातक वार कर चोट पहुंचाया है की थाना परतापुर में प्राथमिकी दर्ज किया गया तदुपरांत आहत दीनबंधु को अस्पताल पखांजूर में बेहतर इलाज के लिए धमतरी ले जाया जा रहा था कि सिर में आए गंभीर चोट से और अत्यधिक खून बहने से चरामा के पास आहत की मृत्यु होने पर पखांजूर अस्पताल लाकर मृतक के शव का पीएम कराया गया और प्रकरण में हत्या का मामला होने से धारा 302 भादवि जुड़ने के बाद तत्काल थाना प्रभारी परतापुर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया गया वही घटना में प्रयुक्त टंगिया को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया ।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button