प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, राज्य सरकार ने किया ये ऐलान, जानकर हो जाएंगे खुश

भोपालः  एमपी में चुनावी मौसम आते ही सरकार ने संविदा कर्मचारियों को भी सौगात दी है। लंबे समय से सरकार से नाराज चल रहे संविदा कर्मचारियों के लिए सरकार के निर्देश पर राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने सिफारिश करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के रिक्त पदों को संविदा कर्मचारियों के अनुभव के आधार पर भरा जाए।

[img-slider id="274450"]

 बता दें कि इस साल 25 हजार, तो 3 सालों में ढाई लाख कर्मचारी-अधिकारी रिटायर्ड होंगे। लिहाजा करीब 3 लाख पदों पर संविदा कर्मचारियों को स्थाई जिम्मेदारी दी जाएगी। मामले में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में संविदा कर्मचारियों के साथ छलावा किया गया था। लेकिन बीजेपी सरकार अब संविदा के साथ हर वर्ग के कर्मचारियों का ध्यान रख रही है।

वहीं कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने पहले भी वादे किए जो सालों तक पूरे नहीं किए। यह कवायद भी चुनावी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button