प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’, 83वें एपिसोड में इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 83वें संस्करण के तहत आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रविवार को 11वीं बार ‘मन की बात’ करेंगे. यह कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल ऐप पर भी किया जाएगा. “मन की बात” प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संबोधन है, जो हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है.

इस महीने मन की बात कार्यक्रम 28 नवंबर यानी आज होना है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘कल सुबह 11 बजे ट्यून इन करें. #मन की बात.’ पीएम के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का यह 83वां एपिसोड और साल का दूसरा आखिरी संस्करण होगा. माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान नए कोरोना वेरिएंट ‘ओमाइक्रोन’ को लेकर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button