अन्यन्यूज़

प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने करवा दी शादी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बेगूसराय। जिले में एक युवक को इश्क फरमाना काफी महंगा पड़ गया। वह अपने प्रेमिका से मिलने रात के अंधेर में उसके घर पहुंच गया। जहां गांव वालों की नजर उसपर गई। फिर क्या था, ग्रामीणों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया और प्रेमिका के साथ उसकी शादी करवा दी। इस दौरान शादी का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत की है। जहां प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने के लिए युवक उसके घर पहुंचा था।

जिस वक्त युवक प्रेमिका के घर आया, उस समय घर में कोई नहीं था। लड़की के माता-पिता किसी काम से कही गये हुए थे। इसी का फायदा उठाकर वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। लड़की के कमरे में जाते युवक को गांव वालों ने देख लिया। फिर क्या था, उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और उसी दिन ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवा दी। बताया जाता है कि युवक चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी निवासी दयाराम यादव का बेटा अभिषेक कुमार यादव है। जबकि लड़की रामपुकार महतो की बेटी खुशबू कुमारी है। लड़के ने गांव वालों के सामने लड़की की मांग में सिन्दूर भरा और उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा। दोनों की शादी गांव वालों ने उसी रात करवा दी। शादी के बाद इस बात की सूचना पुलिस और दोनों के परिजनों को दी गयी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button