देश विदेश

बेटा हो तो ऐसा, आईसीयू में भर्ती बेटे ने कोरोना संक्रमित पिता को दिया अपना बेड,

नोएडा के सेक्टर-39 के कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती एक बेटे ने पिता की तबीयत अधिक खराब होने पर अपना बेड छोड़ दिया। मयंक प्रताप सिंह ने डॉक्टर को अपना सहमति पत्र दिया है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके पिता को आईसीयू में भर्ती कर लिया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन सोसाइटी के निवासी मयंक प्रताप सिंह को आठ अप्रैल से बुखार आना शुरू हुआ। उन्होंने कोविड-19 की जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकले। इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया और डॉक्टरों की सलाह पर दवा खाने लगे। वह ठीक हो गए, लेकिन फिर 17 अप्रैल को तबीयत बिगड़ गई। उनकी चेस्ट में इंफेक्शन बढ़ गया और ऑक्सीजन लेवल डाउन हो गया। बुखार भी आ रहा था। काफी प्रयासों के बाद उन्हें नोएडा के सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में बेड मिल पाया। शुरुआत में उनकी हालत बिगड़ने लगी। बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

उनकी थोड़ी हालत सुधरी तो पिता की खराब : आईसीयू में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में थोड़ा सुधार आथा था कि उनके पिता उदय प्रताप सिंह की हालत बिगड़ने लगी। वह भी कोविड पॉजिटिव हैं। मंगलवार को हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उनके लिए बेड का इंतजाम करने लगे। सोशल मीडिया और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन बेड का इंतजाम नहीं हो पाया। इसके बाद मयंक ने निर्णय लिया कि वह खुद को डिस्चार्ज करा लेंगे और पिता को भर्ती कराएंगे। उन्होंने डॉक्टरों से बात की, लेकिन तब तक इस पर राजी नहीं हुए। घर पर इलाज करा रहे हैं मयंक : उन्होंने बताया कि उनकी दोबारा आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल गया है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। वह मंगलवार को घर पहुंच गए। मयंक ने बताया कि वह घर पर ही अपना इलाज कर रहे हैं। पूरा एहतियात बरत रहे हैं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उनके पिता भी स्वस्थ हो जाएंगे।

 

मयंक ने एक दावा पत्र भरा और कहा कि वह अपनी इच्छा से घर जा रहे हैं। दावा पत्र में लिखा कि अगर उनके साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह बेड उनके पिता को ही दिया जाए। इसके बाद डॉक्टरों ने मयंक को डिस्चार्ज कर दिया। उनकी जगह पर उनके पिता उदय प्रताप सिंह को भर्ती कर लिया। वह आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

 

 

 

Show More

आप की आवाज़ न्यूज़ डेस्क

GENERAL
Back to top button