फिर खराब हुआ रोपवे, हवा में अटकी कई जिंदगियां; 4 को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश के सोलन में रोपवे में खराबी आ जाने के कारण रोपवे ट्रॉली में कई यात्री बीच हवा में फंस गए. यह हादसा शिवालिक पर्वतमाला के परवाणू टिम्बर ट्रेल पर हुआ है. रोपवे ट्रॉली में 11 पर्यटक फंसे हुए हैं. रोपवे ट्रॉली में कुछ तकनीकी खराबी के कारण बीच हवा में फंस गई. फंसे हुए पर्यटकों के बचाव के लिए एक अन्य रोपवे ट्रॉली तैनात की गई है. अभी तक मौके से तीन पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

हादसे के बारे में सोलन जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ऑपरेशन की निगरानी कर रही है. टिम्बर ट्रेल ऑपरेटर की तकनीकी टीम तैनात है और पुलिस टीम स्थिति की निगरानी कर रही है. इस बीच, रोपवे के बीच हवा में फंसने के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर वायरल हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button