बगीचा जतरा मेला का हुआ शुभारंभ…..

1 Min Read

जशपुर जिला के नगर पंचायत बगीचा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बगीचा बस स्टैंड के नजदीक डोड़़की नदी के किनारे मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला आज दिनांक 27 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक लगेगा जिसका उद्घाटन आज किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, शंकर गुप्ता, सोनू गुप्ता, नगर पंचायत के पार्षदगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
मेला संचालक देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस बार बगीचा मेला में बहुत खास होने वाला है जिसमें विशेष रूप से बगीचा में पहली बार जलपरी शो, स्पिनिंग कोस्टर, बड़ा नाव, बड़ा झूला, मौत कुआं, भूत बंगला एवं अन्य सभी प्रकार के एक से बढ़कर एक मेला का शोभा बढ़ाने के लिए मनोरंजन का साधन आया हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment