चाणक्य नीति: ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कभी नहीं होती कृपा, अभावों में जीते हैं जीवन

आचार्य चाणक्य को एक कुशल रणनीतिकार, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिकार माना जाता है। उन्होंने अपनी नीतियों की मदद से चंद्रगुप्त को मौर्य वंश का सम्राट बना दिया था। चाणक्य ने अपनी नीतियों का वर्णन चाणक्य नीति में किया है। यह नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। कहते हैं कि चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाले लोगों को जीवन में सफलता अवश्य हासिल होती है। चाणक्य ने अपनी एक नीति में व्यक्ति की उन आदतों का जिक्र किया है, जिनके कारण व्यक्ति के पास धन नहीं रुकता है। जानिए किन लोगों पर मां लक्ष्मी की नहीं होती है कृपा-

[img-slider id="274450"]

1. देर तक सोना- चाणक्य कहते हैं कि सुबह देर तक सोने वालों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं। ऐसे लोगों को हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठता है, वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है

2. शारीरिक गंदगी- चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति साफ कपड़े धारण नहीं करता है और दांतों की सफाई का ध्यान नहीं रखता है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी का वास उस जगह पर नहीं होता है, जहां साफ-सफाई नहीं होती है।

3. कठोर वचन बोलने वाला- चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा मीठा बोलना चाहिए। मीठा बोलने वाला व्यक्ति सबका प्रिय होता है। कठोर बोलने वाला व्यक्ति लोगों के साथ रिश्ते भी अच्छे नहीं बना पाता है। हमेशा कड़वा बोलने वालों के घर पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

4. ज्यादा भोजन करने वाला- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा भोजन करने वाले दरिद्रता की ओर जाते हैं। इसके अलावा उन्हें बीमारियां भी घेर लेती हैं। ऐसे लोगों को अन्न और धन की हमेशा परेशानी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button