न्यूज़

4से5 घंटे की बिजली कटौती,मेंटेनेंस के चलते 30 मई तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–9.5.22

4से5 घंटे की बिजली कटौती,मेंटेनेंस के चलते 30 मई तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति

पखांजूर–
भीषण गर्मी में मेंटेनेंस के बहाने अलग-अलग इलाकों में बिजली की कटौती शुरू कर दी है सुबह 7 से 12 बजे तक। बताया गया है कि सोमवार को शहर के फीडर में मरम्मत के चलते नगर पंचायत सहित आसपास के इलाकों में तीन से चार घंटे की कटौती की गई। ऐसे में 30 मई तक शहर/गांव को मिलाकर 44 इलाकों में चार से पांच घंटे मरम्मत के दौरान बिजली बंद रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है। इसके चलते ट्रांसफामर्स में लोड बढ़ गया है और उपकरणों में तकनीकी खराबी आने लगी है। इसे देखते हुए बिजली वितरण कंपनी ने मेंटेनेंस का काम शुरू करने की योजना बनाई है। इस दौरान शहर के अलग-अलग 44 क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद कर कंपनी मरम्मत का काम किया जाएगा।

उपभोक्ता के मोबाइल में दे रहे सूचना विद्युत वितरण कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को मोबाइल से मैसेज भेजकर बिजली बंद होने की सूचना दी जा रही है। विद्युत वितरण कंपनी की तरफ से हर बार गर्मी शुरू होने से पहले ही मेंटेनेंस करने का दावा किया जाता है। इसी तरह बारिश शुरू होने के बहाने मेंटेनेंस के नाम पर कटौती की जाती है। इसके बावजूद भीषण गर्मी में बिजली की समस्याएं दूर नहीं होती। लोगों का कहना है कि कंपनी समय पूर्व तैयारी करने का दावा करती है। लेकिन, उनकी तैयारियों के बाद भी परेशानी खत्म नहीं होती।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button