प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बूथ स्तर में सेवा पखवाड़ा का किया शुभारंभ

जशपुर नगर।शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ कर धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपने निवास बगिया के श्री फलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया।इस मौके पर भाजपा के महामंत्री सुनील गुप्ता,डीडीसी सालिक साय,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,मुनेश्वर केशर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष,दिनेश प्रसाद मंडल अध्यक्ष,भूषण वैष्णव भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ,मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया,साथ ही दोकड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ भी किया।

श्री साय ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुरे विश्व में भारत देश नाम का डंका बज रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण योजना चलाकर गरीबों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है,जिससे गरीब तबके के लोगों को लाभ मिल रहा है।केंद्र के सभी जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों द्वारा 15 दिन सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया है। यह सेवा पखवाड़ा आज शनिवार से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा, इसके तहत भाजपा सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं को लेकर कैंप आयोजित होंगे। इन आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा के लोग जनता से जुड़ कर उनसे बातचीत करेंगे और आने वाले चुनाव की तैयारी करेगें।डीडीसी सालिक साय ने कहा की भाजपा के इस सेवा पखवाड़े की शुरुवात में आज वृक्षारोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा,जो सभी बूथ स्तर में अभियान चलाकर केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है।इस सेवा पखवाड़ा के जरिए सरकार के लोग जनता से जुड़ कर उनसे बातचीत कर लोगों की प्रतिक्रिया लेंगे।इस मौके पर भाजपा के रवि यादव,इमाम खान, मुनेेेश्ववर बेेदी,देवदत सिंह,पवन कायता रामबीलास, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button