
जशपुर 23 जनवरी 2022 – जशपुर जिला के सभी ब्लॉकों को मिलाकर आज कुल 936 लोगों की सैंपल ली गई जिसमें 163 संक्रमित मरीज पाए गए। जिले में अब तक कुल 496645 लोगों की सैंपल ली गई है, जिसमें टोटल 30027 पॉजिटिव प्रकरण मरीज पाए गए हैं। फिलहाल जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 875 है। जिसमें ब्लॉकवार जशपुर से 29 पॉजिटिव मरीज, लोदाम से 12 पॉजिटिव मरीज, बगीचा से 53 पॉजिटिव मरीज, दुलदुला से 13 पॉजिटिव मरीज, कुनकुरी से 14 पॉजिटिव मरीज, मनोरा से 04 पॉजिटिव मरीज, फरसाबहार से 04 पॉजिटिव मरीज, कांसाबेल से 11 पॉजिटिव मरीज और पत्थलगांव से 23 पॉजिटिव मरीज पाए गए।