बालिग होने का इंतजार कर रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, 18 साल होते ही कर दिया ये कांड

प्रेम-प्रसंग का एक मामला सामने आया है, जिसमें प्रेमी प्रेमिका के बालिग होने का इंतजार कर रहा था. जैसे ही प्रेमिका 18 साल की हुई दोनों घर से फरार हो गए. प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है.

[img-slider id="274450"]

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. इस मामले ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका के बालिग होने का करीब डेढ़ साल इंतजार किया. जब प्रेमिका 18 साल की हो गई तो दूसरे ही दिन प्रेमी प्रेमिका घर से भाग निकले.

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी का है. यहां एक नाबालिग लड़की रोज कॉलेज में पढ़ने जाती थी. करीब डेढ़ साल पहले लड़की की पास के कॉलोनी के एक लड़के से मुलाकात हुई. दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर बाद में दोनों में प्यार हो गया. युवक और युवती का प्रेम प्रसंग पिछले डेढ़ साल से धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा था. बीते शुक्रवार को लड़की 18 साल की हो गई. लड़की के बालिग होते ही प्रेमी उसे लेकर घर से फरार हो गया.

शुक्रवार को लड़की के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली. इसके बाद लड़की के परिवारवालों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया. इम मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने कहा, हमने पूछताछ के लिए लड़के के भाई को थाने में बुलाया है. इंटरनेट, मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य साधनों से हम लड़की और लड़के की तलाश कर रहे हैं. जल्द ही हम दोनों को खोज लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button