छत्तीसगढ़न्यूज़

बिग ब्रेकिंग – न. प. अध्यक्ष प्रभा पटेल अपने समर्थकों के साथ बैठी जमीन पर छत्तीसगढ़ राज्य महोत्सव के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मनेद्रगढ़ से रईस अहमद की रिपोर्ट
एमसीबी जिला के मनेंद्रगढ़ शहर में प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा था, लेकिन हंगामा उस वक्त बरपा जिस वक्त नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल अपने पार्षदों व अन्य समर्थकों के साथ राज्य महोत्सव कार्यक्रम के दौरान ही जमीन पर बैठ गई। नाराजगी की वजह का कुछ पता नहीं चला।
मामला सिर्फ एमसीबी जिला के मनेन्द्रगढ़ का नहीं है इसी तरह का विरोध सरगुजा जिला में भी देखने को मिला जहां टीएस सिंह देव के समर्थक काफी नाराज दिखे और सीधा कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। एक तरफ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के अंदर गुटबाजी साफ देखी जा सकती है। कुल मिलाकर आज सरगुजा जिला और एमसीबी जिला में काफी हाई वोल्टेज ड्रामा रहा।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button