छत्तीसगढ़

एक परिवार ने की सामूहिक खुदकुशी, पति, पत्नी और बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

गोहद के कठवां गुर्जर गांव में एक परिवार ने सामूहिक तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि इस दौरान 10 वर्षीय बेटी बच गई है और उसकी हालत गंभीर है। उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कठवां गुर्जर गांव निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मानसिंह गुर्जर और उनकी 30 वर्षीय पत्नी अमरेश गुर्जर, 12 वर्षीय बेटे प्रशांत गुर्जर के शव फांसी पर लटके मिले हैं। 10 वर्षीय बेटी मिश्री को सोते में लेटी हुई अवस्था में फांसी लगाई गई है, लेकिन बच्ची की सांसें चल रहीं हैं। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। सामूहिक फांसी की सूचना पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान गांव पहुंच रहे हैं।

खबर अपडेट

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button