छत्तीसगढ़न्यूज़

बिलासपुर में नहर किनारे मिली युवती का शव, हत्या की आशंका

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पहचान में जुटी पुलिस, आसपास के थानों में भेजी गई तस्वीर युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

बिलासपुर।। सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में नहर किनारे युवती को शव मिला है। मरने वाली युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजकर मरने वाली की पहचान की जा रही है। उसकी पहचान के बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी।

सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह खमतराई स्थित गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर किनारे युवती का शव मिला है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस युवती की पहचान कराई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई। उसके पास कोई सामान भी नहीं था। शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजकर गुमशुदा महिलाओं और युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी बीच पता चला कि युवती सरकंडा के जबड़ापारा में रहने वाली मुन्नी बाई है। शव का पीएम कराने तैयारी की जा रही है। इससे युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

सुनसान क्षेत्र, किसी ने नहीं देखा आते-जाते
गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर के आसपास आबादी कम है। इसके कारण किसी ने युवती को आते-जाते नहीं देखा है। इसके अलावा आसपास के लोगों ने किसी संदिग्ध की जानकारी से इंकार किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मरने वाली की पहचान के बाद जांच आगे बढ़ाया जाएगा। आसपास के थानों में महिला की तस्वीर भेजकर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी गई थी।

प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला
मौके पर मिली स्थितियों के बाद मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। किसी ने युवती का गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद हत्यारे शव को छोड़कर भाग निकले। शव की पहचान के बाद उसके जान-पहचान वालों से पूछताछ में और जानकारियां मिलेगी। साथ ही पीएम रिपोर्ट से युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर जांच के बिंदू तय किए जाएंगे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button