बिलासपुर में नाले से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। बिलासपुर के रेलवे परिसर के पास तितली चौक स्थित नाले से सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए उसकी फोटो जिले के सभी थानों में भेजी गई है तथा गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हत्या, दुर्घटना अथवा अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Back to top button