बिलासपुर में पथराव और दंगेबाजी मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार; सोहेल खान का संभावित आत्मसमर्पण

बिलासपुर में पथराव-दंगेबाजी मामले में पुलिस कार्रवाई जारी, 11 आरोपी गिरफ्तार; सोहेल खान कोनी थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंचे ही थे कि कोतवाली टी आई द्वारा प्रवेश द्वार से ही कर लिया गिरफ्तार
आत्मसमर्पण से पहले बोले सोहेल खान— “मुझे फंसाया जा रहा है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए”
बिलासपुर। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के दौरान खपरगंज-सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुए पथराव और विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस द्वारा मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस दस्तावेज में अपराध क्रमांक 488/2026 के तहत गिरफ्तार आरोपियों में मोला बक्स उर्फ जुल्लू, शेख अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाईक, रेहान अली उर्फ ईरानी तथा मो. जुनेद के नाम दर्ज हैं।
वहीं अपराध क्रमांक 489/2026 के तहत गिरफ्तार आरोपियों में राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिक्क तथा छत्रपाल साहू के नाम पुलिस दस्तावेज में दर्ज हैं।
सोहेल खान की गिरफ्तारी केलिए लगातार पुलिस की खोजबीन जारी थी इसी बीच उसके आत्मसमर्पण की चर्चा भी दो दिनों चल रही थी बताया जा रहा है कि जिला पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की जानकारी में रही है कि सोहेल खान आज आत्मसमर्पण करेगा जिनके माध्यम से यह होना था उनको उच्च अधिकारियों ने कोनी थाना जाकर आत्मसमर्पण करने को भी कहा गया किंतु जैसे ही कोनी थाना गेट में सोहेल की गाड़ी पहुंची उसको सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने अपने वाहन में बैठाकर ले गए इसी बीच सोहेल खान की गिरफ्तारी अफवाह तेज होगयी किंतु यह आत्मसमर्पण किया गया जिसका पुख्ता वीडियो हमारे पास मौजूद है
आत्मसमर्पण से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि “मुझे फंसाया जा रहा है।”
सोहेल खान ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच के बाद सच्चाई सामने आनी चाहिए। उसने अपना पक्ष रखते हुए चर्चा की मै किसी भी रूप धार्मिक उन्माद फैलाने का कार्य नहीं किया और न ही मेरी ऐसी भावना है मुझे फंसाया जा रहा है घटना दिनांक को मैं अपने परिवार के साथ था कही से मैं इस दंगे में शामिल नहीं हु पहले भी मुझे ठाकुर राम सिंह द्वारा फंसाया गया है और वो मुझसे रंजिश रखते है

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले से जुड़े लोगों, घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के साथ ही मामले में आगे और क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Back to top button