कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने मतदाता जागरूकता के स्वीप मैराथन, सुपर रील्स एवं शार्ट वीडियो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 अक्टूबर 2023/
ये प्रतिभागी हुए सम्मानित

स्वीप मैराथन प्रतियोगिता पुरूष वर्ग ओपन दौड़ में प्रथम स्थान पर किशन लाल कोसरिया, द्वितीय स्थान पर अजय मनहर एवं तृतीय स्थान पर इन्द्रजीत रहे। पुरूष वर्ग स्कूल से तीनों स्थान सेंट थामस स्कूल सारंगढ़ के छात्रों ने जीत हासिल किया था, जिनमें प्रथम स्थान पर सेमोन लकड़ा, द्वितीय स्थान पर रोशन कौशिक, तृतीय स्थान पर जयप्रकाश रहे। महिला वर्ग ओपन में झरना साहू, द्वितीन स्थान पर अमृता टंडन विजयी हुई। महिला वर्ग स्कूल से लीना साहू ने प्रथम, पिंकी रात्रे ने द्वितीय एवं रोशनी सिदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉर्ट वीडियो और सुपर रील्स प्रतियोगिता अंतर्गत शॉर्ट वीडियो श्रेणी में रूकमणी जांगड़े प्रथम, बिहान चौहान द्वितीय एवं संदीप जोल्हे तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में सुपर रील्स प्रतियोगिता में संदीप जोल्हे प्रथम, उदय जायसवाल द्वितीय एवं जयलक्ष्मी पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



