देश विदेश

बीकॉम करने वालों के लिए सरकारी नौकरी, बिजली विभाग में निकली वैकेंसी, मिलेगी अच्छी सैलरी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

UPPCL Assistant Accountant Recruitment 2021: अगर आपने बीकॉम (B.Com) की पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं तो आपके लि उत्तर प्रदेश सरकार बेहतरीन मौका लेकर आई है. उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सैकड़ों भर्तियां निकली हैं. इन पदों पर बेहतरीन सैलरी दी जाएगी. यूपीपीसीएल ने इस नौकरी के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

वैकेंसी की डिटेल
पद का नाम – असिस्टेंट अकाउंटेंट
पदों की संख्या – 240
जनरल कैटेगरी के लिए पद – 109
आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS)– 24
ओबीसी – 56
एससी – 48

एसटी – 03

कितनी होगी सैलरी
बता दें कि लेवल 5 के अनुसार पे स्केल 29,800 रुपये से लेकर 94,300 रुपये प्रतिमाह तक वेतन होगा. वहीं सरकारी नियमानुसार भत्ते व कई अलग अलग तरह की राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाले सुविधाएं भी दी जाएंगी. बता दें कि इन भत्तों के साथ शुरुआती सैलरी लगभग 50 हजार रुपये प्रतिमाह होगी.

कैसे करें अप्लाई
– आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको upenergy.in के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
– होमपेज पर आवेदन करने के लिए फॉर्म का लिंक दिया गया होगा.
– इसपर क्लिक करने पर आपसे जानकारी मांगी जाएगी और फॉर्म में सही जानकारी भरकर सबमिट कर दें.
– बता दें कि जनरल, OBC (NCL), EWS को 1180 रुपये फीस देनी होगी.
– एससी, एसटी वर्ग के लोगों को फीस 826 रुपये और दिव्यांग को आवेदन शुल्क 12 रुपये देना होगा.

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button