अन्यन्यूज़

बीजेपी पार्षद ने परिवार समेत किया सुसाइड, फेसबुक में पोस्ट कर बताई आत्महत्या की वजह…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा में एक बीजेपी पार्षद संजीव मिश्रा ने अपने दो बेटों और पत्नी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि बेटों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि पति- पत्नी की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. खुदकुशी से कुछ देर पहले पार्षद संजीव ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला. जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी ना दें यह बीमारी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी डीएमडी’

पोस्ट देखने के बाद उनके साथियों को इस बीमारी के बारे में पता चला. इसके बाद शाम करीब 6:45 बजे उनका एक परिचित घर गया तो बाहर से दरवाजा बंद था. घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो चारों अचेत अवस्था में पड़े थे. तुरंत ही चारों को अस्पताल लेकर गए लेकिन चारों की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पदाधिकारी सहित पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे. कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया संजीव मिश्रा बच्चों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की जेनेटिक बीमारी थी. जिसका कोई इलाज नहीं है, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया. मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान की शक्ति क्षीण हो जाती है.

मसल्स कमजोर होने के साथ सिकुड़ने लगते हैं. इस मामले पर एडिशनल एसपी समीर यादव ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने बताया कि संजीव एम्स में डॉक्टरों से कंसल्ट करते रहते थे. इस बीमारी की वजह से उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button