बीमारी का बहाना बनाकर प्रेमी संग रफूचक्कर हुई दुल्हन, फिल्मी अंदाज में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों सहित पति को पीटा

उत्तर प्रदेश के मिजार्पुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीमारी का बहाना बनाकर शादी के बाद नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली। घटना किसी फिल्मी पटकथा की तरह है। पटेहरा क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी बगल के गांव निवासी एक युवक के साथ तय की।

[img-slider id="274450"]

 

रामपुर रेक्सा गांव में स्थित प्राचीन मंदिर में मंगलवार को विधिवत शादी हुई। विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल भी गई। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। पति उसे निजी अस्पताल लेकर गया, जहां से दुल्हन बगैर इलाज कराए मायके की ओर चल दी।

 

रास्ते में फिल्मी अंदाज में दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने पति की पिटाई कर घायल कर दिया और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। बाद में पूरा प्रकरण पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button