Korba news : सामान्य प्रेक्षक मीणा ने आईटी कॉलेज व मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण…
मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Korba news

Korba news : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने सामान्य प्रेक्षक श्री मीणा को दोनों स्थानों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं अन्य सुविधाओं की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान 02 विधानसभाओं कोरबा एवं रामपुर हेतु मतदान सामग्री का वितरण आईटी कॉलेज झगरहा स्थित स्ट्रांग रूम से किया जाएगा एवं शेष विधानसभा कटघोरा व पाली तानाखार के लिए सामग्री वितरण कटघोरा के मुकुटधर पांडेय शासकीय महाविद्यालय से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त स्थानों में मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही सुरक्षा की भी पूर्ण इंतजाम किए जा रहे है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



