न्यूज़

शहीद वीर गेंद सिंह की स्मृति में पखांजूर में किया जाएगा 21 को आभार आयोजन कार्यक्रम—-

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–20.8.22

शहीद वीर गेंद सिंह की स्मृति में पखांजूर में किया जाएगा 21 को आभार आयोजन कार्यक्रम—-

पखांजूर,,,,
जिले के पलकोट क्षेत्र के जननायक शहीद गेंदसिंह की स्मृति में उनके स्मारक स्थल पर 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे आभार आयोजन कार्यक्रम किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल में दंतेश्वरी माता की आरती, पलकोट क्षेत्र के जननायक शहीद वीर गेंद सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण, धनकुल लोक गीत की प्रस्तुति, स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में शहीद वीर गेंद सिंह के योगदान पर परिचर्चा एवं शहीद वीर गेंदसिंह के जीवन पर आधारित लघु पुस्तिका का वितरण, बस्तर की संस्कृति पर हल्बी लोक नृत्य, डंडा नृत्य, हल्बी लोकगीत, शहीद वीर गेंदसिंह के योगदान को समर्पित नाटक का मंचन और शहीद वीर गेंद सिंह के वंशजों का सम्मान किया जाएगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button