देश विदेश

बैंक फर्जीवाड़ा का अजीब मामला, सुनकर उड़ जाएंगे होश…पढ़िए पूरी खबर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Bokaro: बोकारो के चास में एक युवक ने  दूसरे किसी व्यक्ति का पहचान पत्र बैंक को देकर कर्ज ले लिया. इस फर्जीवाड़ा का खुलासा तब हुआ, जब शिवशक्ति नगर निवासी विजय प्रसाद कार लोन के लिए बैंक पहुंचा. बैंक ने पूरा दस्तावेज जमा करवाकर जब नो ड्यूज चेक किया तो विजय प्रसाद पर दो बैंको द्वारा कर्ज लिए जाने का मामला सामने आया.

यूनियन बैंक (Union Bank) के शाखा प्रबंधक ने विजय को लोन देने से यह कहकर इंकार कर दिया कि ‘आपका सिविल खराब है. आपने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) से 16 हजार रुपए व धनी लोन बैंक से 10 हजार रुपए कर्ज लिया है और इसे जमा नहीं किया है.’

वहीं, जब पीड़ित विजय बजाज फाइनेंस कंपनी में जाकर जानकारी ली तो पाया कि आधारकार्ड विजय का हैं. लेकिन फोटो किसी दूसरे की थी. सेम कंडीशन धनी बैंक में मिली. इसके बाद विजय ने चास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले में इंसपेक्टर रामप्रवेश सिंह ने बताया कि ‘फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और मामले की जांच की जा रही हैं.

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button