खेल-खेल में बच्चों ने पीने के पानी में डाली चुहे मारने की दवा, पानी पीने से मां की हालत गंभीर…

झालावाड़। Rajasthan News जिले के झालरापाटन क्षेत्र के ग्राम धनवास में बच्चों ने खेल-खेल में चूहे मारने की दवाई पानी के गिलास में गिरा दिया और वहीं पानी मां पी गई। कुछ देर में ही महिला की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है।

[img-slider id="274450"]

बता दें कि ग्राम धनवास में रहने वाली पिंकी 28 वर्ष गुरुवार शाम को घर में चूहे मारने के लिए दवा खरीद कर लाई थी। रात 8 बजे पिंकी के तीन बच्चे विकास, अंजू और दीपक ने घर में खेलते समय दवा पानी के गिलास में डाल दिया। पिंकी ने बताया कि रात को जब वो कमरे में गई तो उसने गलती से पानी पी लिया। पानी पीने के बाद उसकी हालत बिगडनी शुरू हो गई। पिंकी का पति सूरजमल जब घर लौटा तो पिंकी उल्टियां कर रही थी। उसने तुरंत पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button