CG News : चरित्र शंका को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या… पिता ने पूछा तो बनाने लगा झूठा कहानी
CG News
बहु शकुन्तला नेताम के सिर में चोट का निशान है। जिसके बारे में बेटा गुंजलाल नेताम से पुछने पर बताया कि रात को शकुन्तला शराब के नशे में दरवाजा से टकराने से कमर एंव सिर में चोट आना बताया है। कि रिपोर्ट पर मर्ग कमांक 01/24 कायम कर शव जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
CG News : मेचका पुलिस द्वारा तत्काल जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण व शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, मृतिका की मृत्यु संदेहास्पद होने पर पीएम कर्ता डॉक्टर राहूल सोनकर से शॉर्ट पीएम रिपोर्ट एवं सम्पूर्ण मर्ग जांच मौका निरीक्षण,शव पंचनामा, घटनास्थल से जप्त भौतिक साक्ष्य,परिस्थिति जन्य साक्ष्य परिजनों के कथन एंव शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका शकुन्तला नेताम की हत्या होना व आरोपी गुंजलाल नेताम द्वारा हत्या करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी गुंजलाल नेताम के विरूद्ध थाना मेचका में अपराध कमांक 04/24 धारा 302 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



