शारडा एनर्जी में प्रभावित ग्रामीणों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर कंपनी से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
अशोक सारथी,आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:-
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति की भूमि पर बिना सरफेस राइट प्राप्त किए कंपनी द्वारा ग्राम करवाही, खम्हरिया, बजरमुडा, सराईटोला , ढोलनारा में खनन कार्य की गतिविधि की जा रही है जो शासन के निर्देशानुसार दिनांक 18/10/ 2021 के कंडिका क्रमांक 19 .9स्पष्ट उल्लंघन है और हम आदिवासियों के साथ धोखाधड़ी अन्याय किया जा रहा है और कलेक्टर एसडीएम ऑफिस जाने पर हम आदिवासियों को जेल जाने की धमकी दिया जाता है और कोई भी अधिकारी हम किसानों के साथ नहीं दिया जा रहा है तथा कंपनी के विपरीत कार्य मैं उसे शासकीय अमले का सहयोग प्राप्त हो रहा है बिना सरफेस राईट के प्राप्त किए गए कंपनी के पक्ष में वर्ष 2051तक अवैध अनुबंध निष्पादित किया गया है।






