ब्रेकिंग न्यूज़:- टीम इंडिया की शानदार जीत…..; IND vs NZ : रायपुर में टीम इंडिया की शानदार जीत, लगातार तीसरी वनडे सीरीज पर किया कब्जा ,
रायपुर।
रायपुर स्डेडियम की पिच ने भारतीय टीम का पूरा साथ दिया। अगर देखा जाए तो साफतौर से गेंदबाजों को काफी मदद मिली। इस मैच में शमी की गेंदबाजी रफ्तार के सामने कीवियों ने घुटने टेक दिए। शमी ने इस मैच में तीन विकेट झटके और आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड दिया। तो वहीं हार्दिक, सुंदर ने दो दो विकेट झटके साथ ही कुलदीप, शार्दुल और मो. सिराज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। तो वहीं ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ने रोहित का साथ देकर क्रिज पर डटे रहे। भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 114 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आंकड़ों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। भारतीय टीम ने जहां 56 वनडे जीते हैं, वहीं कीवी टीम ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि 1 मैच टाई रहा। भारतीय टीम इस समय जीत के मामले में न्यूजीलैंड से 6 मैच आगे है।



