
ब्लाॅक कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस पार्टी का 136वा स्थापना दिवस
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
नगर के गुरूघासीदास सांस्कृतिक भवन लवन में 28 दिसम्बर को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अभिषेक पाण्डेय ने की। श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही गरीबों की मदद की है। देश का विकास किया है। आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है किसान और असंगठित मजदूर सड़क पर है और उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। इस परिस्थिति में कांग्रेस जनों को आगे बढ़कर किसानों की मदद करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने हमेंशा ही देश के लिए बलिदान दिया है, उनकी कुर्बानी को स्थानीय कांग्रेसजनों ने श्रद्वांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान अभिषेक पाण्डेय, मृत्युजंय वर्मा, अखिलेश जोशी, संगीत कठोत्रे, रमेश, अजय बार्वे उपस्थित रहे।