देश विदेश

बड़े खतरे की तरफ भारत को धकेल सकती है लोगों की लापरवाही, 24 घंटों में फिर रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मामले

☘
🟢 आपकी आवाज
ताजा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
चैनल से जुड़ें →

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटों में नोवेल कोरोनावायरस के 42,766 नए केस दर्ज किए गए तथा संक्रमण की वजह से 308 मरीजों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल स्वस्थ होने की दर लगभग 97.42 फीसदी है। मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में कोरोना के कुल सक्रीय मामले बढ़कर 4,10,048 हो गए। भारत में कोरोना महामारी की वजह से पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

वहीं बढ़ते मामलों के साथ ही टीकाकरण की गति भी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 68.46 करोड़ व्यक्तियों को टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। वहीं सक्रीय मामले कुल मामलों का 1.24 प्रतिशत हैं। भारत में बीते 24 घंटों में 38,091 मरीज इस बीमारी से रिकवर हुए हैं। जिसके साथ ही कुल रिकवरी दर बढ़कर 3,21,38,092 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल कोरोना के लगभग 53 करोड़ व्यक्तियों की जांच की जा चुकी हैं। इस बीच पिछले कुछ दिनों से सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आने वाले प्रदेश केरल ने शनिवार को 29,682 मामलों और 142 मौतों के मामले सामने आए हैं, जबकि कुल सकारात्मकता दर में थोड़ी गिरावट देखी गई। प्रदेश में कुल प्रभावितों की संख्या 41,81,137 हो गई तथा मरने वालों की संख्या 21,422 हो गई। शुक्रवार को 17.91 के मुकाबले टीपीआर 17.54 प्रतिशत रहा।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button