भाजपा का समर्पण निधि अभियान जारी, विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटे कार्यकर्ता 

 

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर दिए है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मण्डल लवन के द्वारा लवन नगर में आर्थिक शुचिता एवं स्वालम्बन हेतु समर्पण निधि का संकलन किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व नगर उपाध्यक्ष रामकुमार साहू ने कहा कि लवन सहित भाजपा पूरे प्रदेश में समर्पण निधि संग्रह अभियान चला रही है। पार्टी जो भी अभियान चलाती है, उसे सफल बनाने में हमारे पूरे पार्टी कार्यकर्ता जुट जाते है। कार्यकर्ताओं की इसी भूमिका के आधार पर समर्पण निधि संग्रह अभियान सफल होगा। भाजपा संगठन द्वारा एकत्रित आजीवन सहयोग निधि को प्रदेश कार्यालय में जमा किया जाता है। आजीवन सहयोग निधि के रूप में 500, 1000, 2000 की राशि रसीद काटकर नगद लिया जाता है, इसके अलावा 5 हजार व 5 हजार से अधिक की राशि होने पर चेक या बैक ड्राफ्ट के द्वारा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पक्ष में लिया जाता है। मण्डल क्षेत्र के पूरे कार्यकर्ता इस अभियान में तनमयता के साथ उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए जुटे हुए है। अभियान के दौरान रामकुमार साहू, योगेश सिंघम, विजय यदु, देवेन्द्र साहू,  भावेश तिवारी, सुमन्त साहू, एस कुमार धीवर, रामकुमार साहू पूर्व पार्षद, गौरव पाण्डेय, सर्वेन्द साहू, रमन साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button