छत्तीसगढ़न्यूज़

भाजपा नेता पर हमला : रेत माफिया के हौसले बुलंद , कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा …

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भैयाथान के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भैयाथान थाने का घेराव कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दर्शन भैयाथान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह भटगांव में भाजपा किसान आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस आ रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने पीछा करते हुए उन पर हमला कर दिया। इससे अमन प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए फिलहाल इलाज के लिए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बालू माफियाओं ने यह हमला करवाया है।

छत्तीसगढ़ में चल रहा माफिया राज : साव

वहीं इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों माफियाओं का राज चल रहा है। धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार कानून की व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है। बस्तर में हमारे 4 पदाधिकारियों टारगेट कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई और आज किसान आक्रोश रैली से वापस लौट रहे भैयाथान मंडल अध्यक्ष के ऊपर बालू माफियाओं ने प्राणघातक हमला किया है।

अम्बिकापुर में चल रहा उपचार

अरुण साव ने आगे कहा कि फिलहाल उनका उपचार अम्बिकापुर में चल रहा है। आज छत्तीसगढ़ में माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वह अब दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button