लोगों से कुछ मांगकर पेट भर रही 3 मासूम बच्चियां, बेदर्द मां-बाप दो बेटों को साथ लेकर कहीं चले गए

बिहार (Bihar) समेत पूरे देशभर में बेटी और बेटा के फर्क (difference between daughter and son) को खत्म करने के लिए तमाम तरह के सरकार की ओर से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी बेटों की तुलना में बेटियां दुख सहने पर मजबूर हैं। अब ऐसी एक दिल को झंकझोर कर रख देने वाली घटना बिहार के जमुई (jamui) जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां के दिघरा गांव की रहने वाली तीन मासूम सगी बहनें अनाथ की तरह जीवन जीने पर मजबूर हैं। क्योंकि इन तीनों बहनों को घर पर अकेला छोड़कर इनके मां-बाप (parents) दूसरे राज्य पंजाब जा चुके हैं। दो माह बीत गए हैं। तीनों बहनें (three sisters) दूसरे लोगों से कुछ मांग कर अपना भेट भर रही हैं। ये तीनों बहनें नाबालिग यानी कि 6 वर्ष, 4 वर्ष और 3 वर्ष की बताई गई हैं। इन तीन बच्चियों को लोगों ने सड़क पर घूमते देखा तो ये ही लोग बच्चियों को थाने लेकर गए। फिर पुलिस ने तीनों मासूम बच्चियों की सूचना चाइल्ड लाइन को दी।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button