
किरंदुल। लौहनगरी किरंदुल के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय जनता पार्टी, दंतेवाड़ा द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के दायित्व से राजेंद्र चौहान को अलंकृत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन ने शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्यों का सम्मान बताया है।
श्री चौहान वर्षों से शिक्षा, संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच उनकी सकारात्मक छवि रही है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से जिले में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को नई दिशा और गति मिलेगी।
किरंदुल सहित पूरे दंतेवाड़ा जिले के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि उनके मार्गदर्शन में शिक्षा प्रकोष्ठ जिले में शैक्षणिक जागरूकता, गुणवत्ता और संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रभावी पहल करेगा।
श्री चौहान ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
किरंदुल के लिए यह उपलब्धि निश्चित ही गौरव की बात है, जिससे क्षेत्र की पहचान और सशक्त होगी।




