
नगर निगम चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष हैं, और राजनीतिक माहौल चरम पर पहुंच चुका है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, दोनों ही दलों के समक्ष महापौर और पार्षद पद के दावेदारों की लंबी सूची प्रस्तुत हो चुकी है। भाजपा ने अधिकांश वार्डों में अपने प्रत्याशियों का चयन लगभग पूरा कर लिया है, केवल अंतिम स्वीकृति देना बाकी है। ऐसे में टिकट के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। पार्टी ने कई वार्डों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि शेष वार्डों में भी जल्द ही नामों का ऐलान होने की उम्मीद है।
महापौर पद पर कांग्रेस की मंथन जारी, पूर्व महापौर जानकी अमृत कारजू को दोबारा मौका मिल सकता है
कांग्रेस की ओर से महापौर पद को लेकर गहन विचार-विमर्श जारी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस संभवतः अपने पुराने चेहरे, पूर्व महापौर जानकी अमृत कारजू पर भरोसा जताने के मूड में है। जानकी अमृत कारजू का समर्थक वर्ग इसे लेकर उत्साहित नजर आ रहा है, हालांकि उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय नेतृत्व के बीच लगातार मंथन जारी है, जिसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की तैयारी
कांग्रेस की संभावित पार्षद प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है, हालांकि कुछ वार्डों में अभी सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी की ओर से जारी संभावित सूची में नए और पुराने चेहरों को मौका देने का प्रयास किया गया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, जल्द ही अंतिम सूची पर मोहर लगने की संभावना है।
संभावित कांग्रेस पार्षद उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
1. वार्ड नंबर 1 – मनोज साहू
2. वार्ड नंबर 2 – सुनीता मिंज
3. वार्ड नंबर 3 – प्रदीप विजय चंद्र तोपो
4. वार्ड नंबर 4 – अमृत कारजू
5. वार्ड नंबर 5 – दयाराम धुर्वे
6. वार्ड नंबर 6 – रेखा राम
7. वार्ड नंबर 7 – आरिफ हुसैन
8. वार्ड नंबर 8 – ननकी नोनी
9. वार्ड नंबर 9 – रंजना कमल पटेल
10. वार्ड नंबर 10 – सुनील जॉन
11. वार्ड नंबर 11 – लखेश्वर मिरी
12. वार्ड नंबर 12 – जयंत ठेठवार
13. वार्ड नंबर 13 – लक्ष्मी साहू
14. वार्ड नंबर 14 – अनुपमा शाखा यादव
15. वार्ड नंबर 15 – विकास ठेठवार
16. वार्ड नंबर 16 – देवदत्त चौरसिया
17. वार्ड नंबर 17 – सलीम नियारिया
18. वार्ड नंबर 18 – अभी तय नहीं
19. वार्ड नंबर 19 – आशीष शर्मा
20. वार्ड नंबर 20 – प्रभात साहू
21. वार्ड नंबर 21 – हरदीप सिंह
22. वार्ड नंबर 22 – टासा परवानी
23. वार्ड नंबर 23 – ओबीसी
24. वार्ड नंबर 24 – जन मन ठाकुर, राजू मिश्रा
25. वार्ड नंबर 25 – सपना सिदार
26. वार्ड नंबर 26 – पिंकी विमल यादव
27. वार्ड नंबर 27 – मदन महंत, अशोक सोनी
28. वार्ड नंबर 28 – राकेश तालुकदार
29. वार्ड नंबर 29 – जूलरी बाई
30. वार्ड नंबर 30 – रितेश वैद
31. वार्ड नंबर 31 – संजय चौहान, आशा चौहान
32. वार्ड नंबर 32 – रथू जायसवाल
33. वार्ड नंबर 33 – अभी तय नहीं
34. वार्ड नंबर 34 – जयप्रकाश साहू
35. वार्ड नंबर 35 – खिरोध वसंत दास
36. वार्ड नंबर 36 – बनवारी डहरे
37. वार्ड नंबर 37 – अभी तय नहीं
38. वार्ड नंबर 38 – मुरारी भट्ट
39. वार्ड नंबर 39 – इला तिवारी, अरविंद तिवारी
40. वार्ड नंबर 40 – प्रभावती महापात्रा
41. वार्ड नंबर 41 – अभी तय नहीं
42. वार्ड नंबर 42 – आरती राम यादव, गोविंद राम साहू
43. वार्ड नंबर 43 – पंकज पटेल
44. वार्ड नंबर 44 – ममता आदित्य
45. वार्ड नंबर 45 – अभी तय नहीं
46. वार्ड नंबर 46 – रमेश भगत
47. वार्ड नंबर 47 – लोलन केरकेता
48. वार्ड नंबर 48 – जयदेव मित्रा, विनोद कपूर
कुछ वार्डों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया जारी है, जल्द ही इन पर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि इस बार युवा और अनुभवी नेताओं के संतुलन के साथ मजबूत टीम तैयार की जाए।
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवारों की इस सूची पर अंतिम मुहर लगने के बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।
चुनावी सरगर्मी के बीच अब सभी की नजरें दोनों प्रमुख दलों की आधिकारिक घोषणाओं पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में स्पष्ट तस्वीर पेश करेंगी।