न्यूज़

‘भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं ये त्योहार,’ मकर संक्रांति पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

देशभर में शुक्रवार को मकर संक्रांति, भोगली बिहू, टुसू पूजा,पोंगल, सुग्गी, भोगी, माघी, खिचड़ी, पौष पर्व और उत्तरायण का पर्व मनाया जा रहा है. इस पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, देशभर में आज हम विभिन्न त्यौहार मना रहे हैं जो भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं.’मकर संक्रांति की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. प्रकृति के पूजन से जुड़ा यह उतस्व हर किसी के जीवन में आरोग्य और आनंद लेकर आए.’

प्रधानमंत्री ने इसके बाद कई और ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने माघ बिहू त्योहार की बधाई दी और सुख एवं समृद्धि की कामना की. उन्होंने गुजरात के लोगों को उत्तरायण की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा, पोंगल तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय है. इस विशेष अवसर पर, सभी को और विशेष रूप से पूरी दुनिया में फैले तमिल लोगों को मेरी बधाई. मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रकृति के साथ हमारा बंधन और हमारे समाज में भाईचारे की भावना गहरी हो.’

इन नेताओं ने भी दी बधाई

इन त्योहारों पर मेरी शुभकामनाएं. विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने भी इस पर्व पर देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि प्रार्थना है कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए.उमंग भरे पर्वों-मकर संक्रांति,माघ बिहू और उत्तरायण-पर सभी को हार्दिक बधाई।प्रार्थना करता हूँ कि ये त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि व आरोग्य लेकर आएं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के पावन अवसर पर सभी को बधाई। सभी को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले. आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button