छत्तीसगढ़न्यूज़

प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा, छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अंबिकापुर, कोरबा होते हुए रायपुर आएंगे

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों का लगातार दौरा हो रहा है। अब 14 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अंबिकापुर आ रहे है। रेल मंत्री पहले ओडिशा जाएंगे और उसके बाद छत्तीसगढ़ आएंगे। रेल मंत्री के दौरे से छत्तीसगढ़ को कुछ सौगातें भी मिल सकती हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भी अभी सरगुजा संभाग के दौरे पर निकले हैं। उसी क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री के आने से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्रियों के लगातार छत्तीसगढ़ दौरे को राजनीतिक जानकार मिशन-2023 और 2024 से जोड़कर देख रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव 13 मई को दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंचेंगे। वहां वे भाजपा कार्यालय में बैठक लेंगे। इसके बाद वे भुवनेश्वर से तलचर रेलवे स्टेशन के लोडिंग प्वाइंट जाएंगे। कोल परिवहन सहित विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा बैठक लेंगे। यहां से वे झारसुगुड़ा जाएंगे। रात 11 बजे वे झारसुगुड़ा से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। 14 मई को सुबह 9 से 10:30 बजे तक अंबिकापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर को कोरबा पहुंचेंगे। कोरबा में वे एरिया साइडिंग का विजिट करेंगे और रिव्यू मीटिंग लेंगे। कोरबा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में रायपुर आएंगे। रात साढ़े 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बता दें कि इससे पहले आकांक्षी जिलों में योजनाओं की हकीकत देखने 9 मंत्री पहुंच चुके हैं।

सरगुजा क्षेत्र में स्वागत की चल रही तैयारी
रेल और यात्री सुविधाओं के मामले में पिछड़े सरगुजा संभाग में केंद्रीय रेल मंत्री का आगमन ऐसे समय हो रहा है, जब देश में कोयला परिवहन की गति को और तेज करने का काम चल रहा है। कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर कोयला परिवहन को प्राथमिकता दी जा रही है। ट्रेनें बंद होने को लेकर कांग्रेसी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। बताया जाता है कि देश में नई रेल लाइन विकसित करने का काम चल रहा है। सरगुजांचल में कोयले का भंडार है। सालों से इस क्षेत्र में कोयला उत्खनन का कार्य कोल इंडिया द्वारा किया जा रहा है। कोयला परिवहन के लिए क्षेत्र में अंबिकापुर-अनूपपुर रेल लाइन ही है। ऐसे में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यहां न सिर्फ नई लाइन की घोषणा कर सकते हैं।
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button